Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़ी खबर अमरोहा से: 78 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

अमरोहा।
थाना सैदनगली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 78.06 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित आनंद (IPS) के निर्देश पर की गई। साथ ही इस तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए तस्कर गांजा को एक राज्य से दूसरे राज्य में सप्लाई कर रहे थे। इस काम में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि
तस्कर सुनियोजित ढंग से गांजे की तस्करी कर रहे थे।
बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिलने से एक बड़े नेटवर्क का संकेत मिलता है।आगे की जांच में और खुलासे संभव हैं। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं, और NDPS एक्ट के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

हेडलाइंस लाइन

अमरोहा में 78 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

8 लाख की नशीली खेप के साथ बड़ा खुलासा

एसपी अमित आनंद की अगुवाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सैदनगली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7