Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में तीर्थ यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से होना पड़ता है वंचित

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 वैसे तो खंडवा जिले की पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर विश्व प्रसिद्ध होकर यहां पर भारत के कोने कोने से एवं विदेशों से भी शिव भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री ओमकार मंगलेश्वर के दर्शनों के साथ ही महामाई मां नर्मदा में पवित्रता की डुबकी भी लगते हैं वर्तमान में तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या पीने के पानी को लेकर है पार्किंग क्षेत्र में यात्रियों के लिए पीने के पानी की कोई भी व्यवस्था दिखलाई नहीं पड़ती अगर प्यास बुझाना है तो₹20 खर्च कर पेयजल व्यवस्था करनी पड़ती है जबकि यहां प्रतिदिन 50 से 60 हजार शिव भक्तों का आवागमन बना रहता है वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार सिंह ओंकारेश्वर के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर ने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए बताया कि पार्किंग स्थलों पर जगह-जगह स्वचालित हेड पंप लगने चाहिए जिससे वाहनों से आने वाले यात्रियों को पेयजल से निजात मिल सकेगी तो वही जहां-जहां भी वाहन पार्किंग किए जाते हैं उनकी सुरक्षा के लिए कर्मचारी एवं सीसी टीवी कैमरे का उपयोग भी होना चाहिए वर्तमान में यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते हुए भी देखा जा सकता है संत श्री ओम पुरी बाबा ने बताया कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि तीर्थ नगरी में मां नर्मदा का पर्याप्त जल होने के बावजूद श्रद्धालुओं को शुद्ध पीने के पानी के लिए बोतल खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है नर्मदा जी में बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते हुए स्थानीय नागरिक भी आरो फिल्टर जल का उपयोग करने लगे हैं ओंकारेश्वर संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर खंडवा को सुझाव देते हुए जनहित में शीघ्र ही उचित निर्णय लिए जाने का आग्रह भी किया है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7