व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कारगर ढंग से करेंगे प्रयास

महेन्द्र भदकारिया बने कैट ग्वालियर टीम के संयोजक ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

ग्वालियर। कन्फेडरेशन ऑफ ओल इन्डिया ट्रेडर्स (कैट) की टीम ग्वालियर में ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया को संयोजक नियुक्त किया गया है. ग्वालियर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता महेन्द्र भदकारिया को कैट टीम ने यह महत्तवपूर्ण दायित्व नगर के छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कारगर ढंग से प्रयास कर शासन प्रशासन तक उनकी मांगों एवं अपेक्षाओं को पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से दिया है. कैट ग्वालियर के नवनियुक्त संयोजक महेन्द्र भदकारिया ने अपनी नियुक्ति पर कैट के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं जिला महामंत्री विवेक जैन का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प जताया है कि वे ग्वालियर के छोटे एवं मझोले व्यापारियों तक कैट का संदेश पहुंचाकर ग्वालियर में लघु एवं माध्यम व्यापारियों के हित में व्यवधान रहित माहौल निर्मित करने के अभियान में कैट टीम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोगी एवं सहभागी बनेंगे.
विगत एक दशक से ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के माध्यम से मेला व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के अभियान में जुटे महेन्द्र भदकारिया को राज्य शासन ने इससे पूर्व पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्वालियर नगर के लिए नगर/निकाय स्तरीय निगरानी समिति का सदस्य नियुक्त किया था. पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना में महेंद्र भदकारिया द्वारा पहले 15000 लोन सेट वेंडर के करवाए गए थे. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भूपेंद्र जैन कैट प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों एवं मार्गदर्शन को दिया था.
महेंद्र भदकारिया ग्वालियर के प्राचीन मन्दिर श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के सूचना सचिव भी रह चुके हैं. इसके अतिरिक्त वे नगर के कई प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संघठनौ से सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए हैं. उनके मार्ग-दर्शन एवं संरक्षण मैं बाबा बर्फानी सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान विशाल भंडारा भी लगाया जाता है. इस वर्ष भी तीन जुलाई से यह भंडारा शुरू हो जाएगा. उनके मार्ग-दर्शन मैं आगामी 27 जून को एक ट्रक राशन सामग्री लेकर अमरनाथ यात्रा पर रवाना होगा. अमरनाथ यात्रा सेवा समिति बालटाल पर 3 जुलाई से 9अगस्त तक भंडारा लगने जा रही है. भंडारे का सामान लेकर ट्रक 27 जून को अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजन करके रवाना होगा.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in