Skip to main content

Aaj Tak24x7

छत से गिरकर 17 वर्षीय युवक की मौत।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव में सोमवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया । 17 वर्षीय युवक आलोक भारती अपने घर की छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे आलोक भारती पुत्र श्रवण कुमार निवासी मुडिसेमर अपने छत से गिर गया ।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से आलोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को अस्पताल के मेमो के जरिए दे दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था ,उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और पिता गुजरात के अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते है ।
आगे की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा ।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7