लोकेशन टांडा बरुड़
संवाददाता सुनील दवाने
आज तक न्यूज़ 24 * 7
एंकर :-
बरूड़: ताप्ती नर्मदा रेलवे लाईन समिति खरगोन के द्वारा बड़वानी के मलवाड़ा नर्मदा तट पर रेलवे का भूमि पूजन किया गया जिसमें खरगोन जिले एवं बड़वानी अलीराजपुर सिंघाना कुक्षी खंडवा जिले के सैकड़ो रेलवे समिति कार्यकर्ता उपस्थित हुए। साथ ही मलवाड़ा मां नर्मदा तट पर बैठक भी सम्पन्न हुई उक्त बैठक मे जिले भर के सदस्य उपस्थित हुये।बैठक मे सर्वप्रथम अलीराजपुर से बडवानी, खरगोन खंडवा तक नवीन रेलवे लाईन के निर्माण हेतु रेल मंत्रालय द्वारा अंतिम स्थान सर्वे (एफ एल एस) हेतु 6.25 करोड़ की राशि स्वीकृत होकर आदेश जारी होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ के लोकसभा सांसद, राज्य सभा सांसद सहित क्षेत्र की जनता के साथ इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, प्रिंट मिडिया का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग हेतु धन्यवाद ओर आभार माना। बैठक मे सरकार से मांग की गई हे कि रेलवे लाईन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये. साथ समिति द्वारा आगामी समय मे ग्राम स्तर, विकास खंड स्तर एवं जिला स्तर पर रेलवे लाईन जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया जिसमें क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। 6.25 करोड़ से होंने वाले रेलवे लाइन का कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा नहीं होता है तो निमाड़ क्षेत्र जनता, ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति द्वारा आंदोलन किया जाएगा । इस अवसर पर रेलवे समिति के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चावला, राहुल सोनी, संजय मराठे, तोताराम गोलकर, पप्पू यादव, नंदकिशोर कुमरावत, कैलाश कुशवाह, दीपक वर्मा उपस्थित रहे।



