सड़क निर्माण में मुर्म की जगह डाली गई दो फुट ऊंची मिट्टी

लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी

 

घरों में पानी घुसने से ग्रहस्ती के समान हुए नष्ट

ढीमरखेड़ा । ग्राम पंचायत अंतरवेद वार्ड नं 16 में सी सी रोड निर्माण के लिए जिम्मेदार सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो फुट ऊंची मिट्टी डालने से पानी और कीचड़ के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस गंभीर मुद्दे पर ग्रामीणों ने सरपंच सचिव से चर्चा की गई है जिससे समाधान शीघ्र हो सके। किन्तु सरपंच की दबंगई से ग्रामीणों में अक्रोश दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों में अर्जुन पटेल, गोविंद पटेल, लक्ष्मी पटेल, अनिल पटेल, लक्ष्मण पटेल, भीमसेन, कमलेश, प्रताप नारायण, आकाश परौहा, अशोक बागरी, सुरेंद्र बागरी अन्य ने बताया कि वार्ड नं 16 में तकरीबन सौ मीटर की लंबी सीसी सड़क कार्य में मुरम की जगह मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।
पंचायत में पदस्थ सरपंच सचिव की मनमानी का कारण राजनीति बताई जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा से की है। सड़क निर्माण 15 में वित्त से तकरीबन तीन लाख राशि की स्वीकृति से मार्ग निर्माण रामगिरी के घर से जमुना पटेल के घर तक 85 मीटर का कार्य कराया जाना स्वीकृत है। लेकिन कार्य की शुरुआत में ही ग्राम पंचायत अंतरवेद के जिम्मेदार व इंजीनियर की मिलीभगत से नियमों के विपरीत जाकर गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में मुरम की जगह बेस में मिट्टी डालकर धांधली की जा रही है। और गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन्हें धमकी दिया जाता है। ग्रामीणों को कहा जाता है तुम्हें जहां तक मेरी शिकायत करना है कर सकते हो। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है। तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा।

बारिश होते ही नाली का पानी घुसा कच्चे घरों में

ग्रामीणों ने कहा रोड में दो फुट मिट्टी डालने से वार्ड नंबर 16 के अधिकांश घरों में नाली एवं वारिस का पानी घुस गया मिट्टी डालने के बाद नाली निर्माण नहीं किया गया है वार्ड नं 16 ग्राम के निचले हिस्से में है जहां अधिकांश पानी का बहाव होता है। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शिकायत के माध्यम से मिट्टी हटवाने को कहा गया है। मिट्टी की जगह मुर्म का उपयोग किया जाए और तत्काल नाली का निर्माण हो मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर मजबूर होकर चका जमा करने की दी गई चेतावनी। वही ग्रामीणों ने कहा बारिश के पानी और नाली के पानी से घरों को बचाने के लिए महिला पुरुष बहुत मेहनत करते हुए बचाव का प्रयास किया गया। सड़क मार्ग पर मिट्टी डलने से अनेकों बार टैक्टर ट्राली गड़ चुके है जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से ट्रैक्टर ट्राली को निकाल गया है।
इन ग्रामीणों का हुआ अधिक नुकसान नयन पटेल के दस कुंटल गेंहू,दो कुंटल मूंग, अनिल पटेल का तीस कुंटल गेंहू निधि पटेल की तीन बोरी डीएपी खाद कमरों में पानी भरने से भारी नुक्सान हुआ। पानी की चपेट में तकरीबन 15 मकान रहे।हालांकि पीड़ित सचिव सरपंच के पास पहुंच कर घरों में पानी घुसने की पीड़ा बताई गई। आनन-फानन जिम्मेदारों ने दस बारह लेवर लेकर नाली खुदवाई गई फिर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली गई।

इनका कहना
ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई अतिशीघ्र जांच कराई जावेगी और ग्रामीणों की समस्यायों का जल्द निराकरण कराया जायेगा
युजवेंद्र कोरी जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in