गीता ठाकुर की रिपोर्ट
*
*नोएडा* — उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की एक सदस्य के अचानक निरीक्षण के दौरान यहां रहने वाले कई बुजुर्ग ताले में बंद मिले, कुछ के हाथ तक बंधे हुए थे। वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों को मानसिक रूप से बीमार (पागल) बताकर कैद में रखा गया था। इस दिल दहला देने वाली स्थिति को देखकर महिला आयोग की सदस्य ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए 39 बुजुर्गों को वहां से हटाकर अन्य वृद्धाश्रम में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



