Skip to main content

Aaj Tak24x7

बरेला शराब दुकान कर्मियों की तानाशाही एवं अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने ,

नीरज राजक फरियादी
थाना प्रभारी बरेला

बरेला/जबलपुर -*

जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी बरेला के समक्ष रखी बात, बरेला शराब दुकान कर्मियों द्वारा नगर में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर गली-गली शराब बिचबाई जा रही है साथ ही बरेला नगरवासियों पर भी लगातार अत्याचार कर बिना किसी वजह मारपीट कर थाना की धौंस दी जा रही है जिसकी फरियादी द्वारा बरेला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की जाती है जिस पर बरेला थाना प्रभारी के द्वारा फरियादी पर झूठा मुकदमा दायर कर जेल भी दिया जाता है जिसके विरोध में बरेला भाजपा मंडल, विश्व हिंदू परिषद एवं समस्त सामाजिक संगठनों के द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे,पूर्व उपाध्यक्ष विजय सागर सोनू सोनकर के नेतृत्व में पार्षद दीपेश पटेल, पूर्व पार्षद मुनि विश्वकर्मा, एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा बरेला थाना प्रभारी से शांतिपूर्वक अपनी बातों को रखते हुए बरेला नगर में चल रही शराब दुकान के कर्मियों के द्वारा की जा रही तानाशाही एवं अपराधिक गतिविधियों को बंद करने एवं अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित उन सभी शराब दुकान कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हेतु बात रखी गई साथ ही विगत दिनों अपने कार्य से लौट रहे डीजे संचालक नीरज रजक पर बरेला शराब दुकान कर्मियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर लहू लुहान किया गया जिसकी शिकायत नीरज राजक के द्वारा बरेला थाने में की गई जिस पर उसकी फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं की गई साथ ही नीरज पर ही मामला बनाकर जेल भेज दिया गया। बरेला थाना एवं बरेला शराब दुकान संचालक की मिली भगत पर लगाम कसने बरेला नगर के जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी बरेला से शांतिपूर्वक बात रखते हुए कहा कि बरेला शराब दुकान कर्मचारियों के द्वारा लगातार की जा रही अपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं कई गई तो बरेला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह जो अपराध करेगा या अपराध को बढ़ावा देता है उसे बकसा नहीं जाता और हमें पूरा विश्वास है शीर्ष नेतृत्व द्वारा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा इस समस्या को समाधान हेतु शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात रखते हुए बरेला नगर में चल रही शराब ठेकदार द्वारा गुंडा गर्दी मार पीट, गली गली शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए मांग की ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7