ग्वालियर के नागरिकों को तिघरा से 31 अगस्त 2025 तक मिलेगा प्रतिदिन पानी – निगमायुक्त संघ प्रिय


ग्वालियर दिनांक 02 जुलाई 2025- कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय श्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नागरिकों को 31 अगस्त 2025 तक वर्तमान की भांति प्रतिदिन तिघरा से जल प्रदाय किया जाएगा।
कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर बताया कि ग्वालियर शहर में विगत वर्ष की तुलना में औसतन 700 मिमि के स्थान पर 1555 मिमि बारिश हुई है। जिसके फलस्वरूप तिघरा जलाशय अपनी पूर्ण क्षमता से अधिक भरा होने के कारण तिघरा जलाशय में जल उपलब्धता के आधार पर ग्वालियर शहरवासियों को दिनांक 1 मई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन जल प्रदाय किये जाने का निर्णय निगम परिषद द्वारा लिया गया था। उक्त निर्णय के क्रम में शहर वासियांे को प्रतिदिन जल प्रदाय किया जा रहा है। अतः ठहराव के अनुक्रम में 31 अगस्त 2025 तक शहरवासियों को प्रतिदिन जल प्रदाय किए जाने हेतु तिघरा जलाशय से कच्चा पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।
कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि निगमायुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहरवासियेां को 31 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन जल प्रदाय किया जाएगा।
सूचना क्र./868/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in