Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीहेमंत खंडेलवाल जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा ग्वालियर महानगर के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर चलाई आतिशबाजी


ग्वालियर 02/07/2025। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में सहज सरल व्यक्तित्व के धनी कुशल संगठनकरता श्री हेमंत खंडेलवाल जी का निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा बुधवार को जिला महामंत्रीगण श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन श्री राजू पलैया के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी चला कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। कार्यकर्ता नए जोश और नई उमंग के साथ पार्टी और प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री कनवर किशोर मंगलानी, श्री राजू सेंगर, श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री महेंद्र सोलंकी, श्री रमेश सेन, श्री सुघर सिंह पवैया, श्री अनिल सांखला, पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री विकास साहू, मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, श्री कौशलेंद्र राजावत, श्री अमर कुटे, श्री महेश भदौरिया, श्री प्रवीण भारद्वाज, श्री शिव सिंह यादव, श्री विक्की शर्मा, श्री भारत शाक्य, श्री नारायण पिरोनिया, श्री मनीष माझी, शाहरुख खान सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

नवीन चौधरी
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7