Skip to main content

Aaj Tak24x7

वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया

आर चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 14 जुलाई 2025 – उ०प्र० कौशल विकास मिशन औरैया द्वारा स्व० श्री शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान डी०डी०यू०-जी० के० वाई०, कलेक्ट्री रोड दिबियापुर औरैया में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पंचायत दिबियापुर राघव मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। वृहद रोजगार मेले में 14 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया तथा कौशल विकास मिशन, आई०टी०आई० तथा अन्य योजनाओं के लगभग 296 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें 89 अभ्यार्थियों का चयन कम्पनियों द्वारा किया गया। अध्यक्ष नगर पंचायत दिबियापुर द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित अभ्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन द्वारा बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास मिशन के रोजगारपरक प्रशिक्षण से प्रशिक्षित करते हुये रोजगार से जोड़ा जा रहा है तथा मा०अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताते हुये समस्त अभ्यार्थियों को कहा कि इस रोजगार मेले से जुड़े। जिसके पश्चात् जिला कौशल प्रबन्धक अतुल सिंह ने समस्त आयी हुयी कम्पनियों के बारे जानकारी दी एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु कहा उसके पश्चात् उ०प्र० कौशल विकास मिशन द्वारा चलाये जा रहें प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अन्त में प्रमोद कुमार जिला कार्यकम प्रबन्धक द्वारा सभी आये हुये अतिथियों का धन्यवाद किया। वृहद रोजगार मेले में अतुल सिंह, जिला कौशल प्रबन्धक, कौशल विकास मिशन, प्रमोद कुमार जिला कार्यकम प्रबन्धक, कार्यालय सहायक अजय शर्मा, नागेन्द्र तोमर, शैलेन्द्र सोनी, नितिन वर्मा, रवि कान्त सिंह,नृपेन्द्र सिंह एवं रमेश चन्द्र, तथा कौशल विकास मिशन के समस्त प्रशिक्षण प्रदाता एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7