Skip to main content

Aaj Tak24x7

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के झिरी में सांसद विधायक ने उपस्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा सरकार चाहे कोई सी भी हो हमें क्षेत्र का विकास चाहिए मैं अपने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने BMO को दी चेतावनी आज हम झिरी उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कर रहे हैं इस पर ताला लटके ना मिले हमें कभी शिकायत नहीं आना चाहिए की यहां पर डॉक्टर नहीं है ताला डाला है ध्यान रखना यह सभी जगह से शिकायत आती हैं

कांग्रेस विधायक ने कहा मैं क्षेत्र की जनता से पूछना चाहता हूं की आपकी भी जिम्मेदारी है कंट्रोल का सामान बराबर बट रहा है के नहीं, कंट्रोल से माल लो और उसे तोला करो माल सही दे रहा है के नहीं मेरे पास बहुत शिकायत आ रही है कंट्रोल की
हमारे शिक्षक स्कूल पर सही समय पर आ रहे हैं के नहीं,आ रहे,
हमारी पटवारी और सेक्रेटरी सुन रहे हैं के नहीं सुन रहे
हमारे स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर सुन रहे हैं के नहीं सुन रहे

यह हमारे सरपंच, पंचायत मेम्बर, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों की जिम्मेदारी है क्षेत्र की जनता के साथ कोई भी गलत करें उसे पकड़ लो यह मैं कह रहा हूं उसकी अच्छे से सेवा करो और पुलिस के हबाले कर दो

कांग्रेस विधायक ने कहा मैं सच बताऊं इस मंच को ताकत आप लोगों ने ही दी है आपके बिना ना सांसद जी बनते ना विधायक बनता और ना ही कोई जनप्रतिनिधि बनता आप अपनी ताकत पहचानो

मैं सांसद महोदय महोदय जी से निवेदन करता हूं कि हमारे पोहरी विधानसभा में मूलभूत समस्याएं बिजली, रोड, पानी, स्वास्थ्य, है लोगों के घरों में पानी भर रहा है किसान अपना माल लेकर मंडी नहीं पहुंच पा रहा है यहां पर किसान बर्ग सबसे ज्यादा है बच्चों के लिए स्कूल जाने के लिए रोड नहीं है हमारा पोहरी विधानसभा 200 किलोमीटर मे फैला हुआ है आप रोड बनवा दीजिए

झिरी से इरफ़ान खान की रपोट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7