Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन हेतु ‘‘मिशन स्वच्छ जबलपुर’’ अंतर्गत थाने/कार्यालय परिसर में रंगोली, गुब्बारे से सजावट कर, दीप जलाकर तथा आकर्षक विद्युत साज सज्जा करते हुये मनाया गया स्वच्छता महोत्सव

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन हेतु ‘‘मिशन स्वच्छ जबलपुर’’ अंतर्गत थाने/कार्यालय परिसर में रंगोली, गुब्बारे से सजावट कर, दीप जलाकर तथा आकर्षक विद्युत साज सज्जा करते हुये मनाया गया स्वच्छता महोत्स *

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ‘‘मिशन स्वच्छ जबलपुर’’ के अंतर्गत नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन के लिये समस्त थाना राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों शहर एवं देहात को दिनॉक 1-8-25 को थाना/कार्यालय परिसर में दीप जलाकर, रंगोली, आकर्षक विद्युत साज सज्जा, गुबारे से सजावट एवं परिसर में साफ सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु सूखे व गीले कचरे के लिये अलग-अलग डस्टबीन रखते हुये स्वच्छता महोत्सव मनाने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।

इसी तारतम्य मे आज दिनॉक 1-8-25 को नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन के लिये शहर देहात के थानों/कार्यालयो में साफ सफाई कर रंगोली, गुब्बारे से सजावट की गयी, दीप जलाये गये तथा आकर्षक विद्युत साज सज्जा करते हुये स्वच्छता महोत्सव मनाया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7