Skip to main content

Aaj Tak24x7

भालूमाड़ा क्लब में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

रिपोर्टर – दिनेश केवट (अनूपपुर)

भालूमाड़ा स्टाफ महिला मंडल क्लब के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर भालूमाड़ा क्लब परिसर में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक परिधान, लोकगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को हरियाली और उमंग से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक नृत्य ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। महिलाओं द्वारा सजाई गई रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, और पारंपरिक गीतों ने इस कार्यक्रम को विशिष्ट बना दिया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया:
प्रथम पुरस्कार – ज्योति शाक्य

द्वितीय पुरस्कार – शुभांजलि
चौरसिया

कार्यक्रम की सफलता में निम्न महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही,
चंद्रकला सिंह. आशा सिंह सुनिता विश्वकर्मा अनुराधा शर्मा मंजू विश्वकर्मा वर्षा पैगवार. शिता वर्मा
वसुंधरा सिंह. उमा पांडेय
. कांति प्रजापति आरती सिंह. रिता सिंह राधा सिंह
महिला मंडल की रचनात्मकता और समर्पण ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दी। महोत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण, एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7