Skip to main content

Aaj Tak24x7

विदिशा के गुलाबगंज में विद्युत मंडल की मनमानी से जनता हो रही है परेशान सरकार नहीं दे रही ध्यान

विदिशा आज तक 24×7प्रतिनिधि

विदिशा जिले के गुलाबगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां संपूर्ण क्षेत्र में बंद का सन्नाटा पसरा हुआ है। आखिर इस का कारण क्या है आईए जानते हैं। गुलाबगंज के निवासियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र विदिशा में उनकी सरकार के होते हुए अन्याय के तीर चल रहे हैं। आपको बता दें की गुलाबगंज में अस्थाई भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन चालू कर दिया गया है।
गुलाबगंज सामूहिक रूप से बंद किया गया है। सभी लोग बहुत ही परेशान हैं।
उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर के नाम से हमारे जीवन भर की पूंजी को हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है विद्युत विभाग इस बड़ी गलती का काम में आज भर सकता है हमारे इस बंद आंदोलन और भूख हड़ताल में अगर कोई हानि या घटना दुर्घटना होती है तो इसका उत्तरदायित्व केवल शासन प्रशासन और विद्युत विभाग का रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7