लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

- चेकिंग के दौरान बिना परमिट के अवैध परिवहन कर रहे गिट्टी लदे लदे चार 16चक्का वाहनों को पकड़ थाना ओबरा को किया सुपुर्द सोनभद्रओबरा स्थानी तहसील एसडीएम के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे बिल्ली चढ़ाई के पास अवैध गिट्टी परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना परमिट के अवैध परिवहन कर रहे गिट्टी लदे चार 16चक्का वाहनों को पकड़ कर ओबरा थाना में सुपुर्द कर दिया है। इस घटना से क्रशर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि रात लगभग डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान पकड़े गए चार 16चक्का वाहनों को थाना ले जाते वक्त दो गाड़ियों के चालक सड़क पर ही गाड़ी को खड़ा कर भागने में सफल रहे। चालक के अभाव में गाड़ियों की रातभर सुरक्षा के लिए सिपाहियों को लगाया गया। इसके बाद सुबह गाड़ियों को लेकर ओबरा थाना में सुपुर्द कर खड़ा कर दिया गया है।इस संबंध में ओबरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग की ओर से तहरीर दिए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार सिंह सहित खनन टीम मौजूद रही।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



