

हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 05-05 हजार रूपये के तीन इनामी आरोपियों को पुलिस ने ग्राम महाराजपुरा से किया गिरफ्तार
पकड़े गये आरोपियों से 315 बोर की 02 लायसेंसी बंदूक तथा एक लाठी को किया जप्त।
उक्त प्रकरण में सात आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ग्वालियर दिनांक 02.08.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 10.12.2024 को फरियादी वकील सिंह निवासी महाराजपुरा ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी ग्राम बहादुरपुर में पैतृक जमीन हैं जिसे वह 15 साल से जोत रहा है। मेरे गांव के ही एक व्यक्ति से उक्त खेत जोतने पर से विवाद चल रहा है। दिनांक 10.12.2024 को मैं और मेरा भाई निहाल सिंह, भतीजा विनोद, नाती शैलेन्द्र उर्फ शैलू और हरेन्द्र गुर्जर के साथ अपने खेत जोतने ट्रैक्टर लेकर गया था, तभी गांव का व्यक्ति जिससे हमारा विवाद चल रहा है उसका लडका कुछ लोगों को लेकर वहां आ गया और मां बहिन की गालियां देते हुए खेत जोतने से मना किया। इसी दौरान विवाद होने पर उस व्यक्ति के लडके ने अपनी बंदूक से हम लोगों के ऊपर गोली चला दी जो मेरे भाई निहाल सिंह को पेट में लगी वह वहीं गिर पडे। घायल निहाल सिंह को लेकर बिरला अस्पताल आये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत होना बता दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 758/2024 धारा 103, 109, 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 61(2) बीएनएस का कायम किया गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे* द्वारा प्रकरण में वांछित फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु 05-05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया जाकर *अति० पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे)* को थाना महाराजपुरा पुलिस की टीम से उक्त हत्या के प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में 05-05 हजार के फरार 07 इनामी आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा फरार शेष आरोपियों की निरंतर तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेन्द्र यादव के द्वारा बरेठा चौकी प्रभारी उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को आज दिनांक 02.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण के फरार 05-05 हजार के इनामी आरोपीगण अपने घर ग्राम महाराजपुरा आ रहे है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने ग्राम महाराजपुरा में जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया के तीन संदिग्ध व्यक्ति हाथ में बंदूक लाठी लिये आते हुए दिखे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकडे गये संदिग्धों से थाना महाराजपुरा के उक्त अपराध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार कर दो आरोपियों से 315 बोर की 01-01 लायसेंसी बंदूक तथा तीसरे से एक लाठी को जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में सभी 10 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05-05 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।
जप्त मशरूकाः- 315 बोर की 02 लायसेंसी बंदूक तथा एक लाठी
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी बरेठा उनि0 सौरभ श्रीवास्तव, प्रआर. सतेन्द्र राजावत, प्रआर. अशोक मावई, आर. दिनेश शर्मा, आर. राघवेन्द्र भदौरिया, आर. नीरज बघेल, आर. धु्रव गुर्जर, आर. रूस्तम, आर. अनिल गुर्जर, आर. चालक लक्ष्मण बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।



