बाबा के जयघोष के साथ कल सोमवार को आएगी नंदी रथ कांबड यात्रा

इसी दिन फूलबाग से अचलेश्वर व गुप्तेश्वर तक निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सड़कों पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी, अचलेश्वर एवं गुप्तेश्वर महादेव पर चढ़ाई जाएंगी कांबड़े

हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर ला रहे युवा श्रद्धालु

ग्वालियर, 2 अगस्त। मध्यप्रदेश में पहली बार ग्वालियर में निकाली जा रही नंदी रथ कांबड यात्रा के स्वागत, वंदन एवं अभिनन्दन के लिए ग्वालियरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार से 501 लीटर गंगाजल की कांवड़ भरकर सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं का श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था से सराबोर यह नंदी रथ कान्बड़ जत्था 4 अगस्त को ग्वालियर पहुंचेगा। युवा श्रद्धालु हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर ला रहे हैं। 4अगस्त को दोपहर 12 बजे फूलबाग मैदान से बाबा अचलनाथ के जयघोष के साथ नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा प्रारंभ होगी एवं यहां से फूलबाग चौराहा, नदी गेट, इंदरगंज चौराहा होते हुए दोपहर 3.30 बजे श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी जहां हरिद्वार से लाई गई कांवड़ों के गंगाजल से बाबा अचलनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भारतीय सेना एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी, प्रतिष्ठित राजनेता, उद्योगपति, व्यवसाई एवं समाजसेवी एवं नगर के विशिष्टजन बाबा अचलनाथ के भक्तों के बीच उपस्थित होकर बाबा को कांबड़े चढ़ाएंगे।
श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, लोकेश शर्मा, राजीव चड्ढा आदि ने बताया कि फूलबाग चौराहे से लेकर श्री अचलेश्वर मंदिर एवं श्री गुप्तेश्वर मंदिर तक की सड़कों, चौराहों पर नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं, जगह जगह स्वागत द्वार एवं मंच बनाकर अचलनाथ बाबा के भक्तों एवं शहरवासियों द्वारा नंदी रथ कांबड यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बाबा के भक्त महेन्द्र भदकारिया ने 4 अगस्त को दोपहर 3.30 बजे अचलेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने के लिए सभी शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया है। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ों को चढ़ाने के उपरांत यहां से नगर के एक और प्राचीन शिव मंदिर श्री गुप्तेश्वर महादेव के लिए रवाना होगी। श्री गुप्तेश्वर महादेव जाने वाली नंदी रथ कांबड यात्रा का रूट सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज चौराहा, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, जनकगंज, हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज, गोल पहाड़िया, गिरवाई थाना, तिघरा रोड होकर रहेगा। यहां श्रद्धालु श्री गुप्तेश्वर महादेव को कांबडे चढ़ाएंगे। हरिद्वार से कांवड़ों में भरकर लाए गए 151 लीटर गंगाजल से श्री गुप्तेश्वर महादेव पर शिवाभिषेक किया जाएगा।
श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, राजीव चढ़ा।लोकेश शर्मा आदि ने हरिद्वार से लाई गई कांवड़ों के गंगाजल से बाबा अचलनाथ के जलाभिषेक में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने के लिए सभी शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया है
सेना एवं पुलिस के वीर जवानों को नमन करने देश में सुख शांति की कामना के लिए की जाएगी प्रार्थना
यह नंदी रथ कांबड यात्रा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग़ करने वाले वीर जवानों, देश में कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस सेवा के जांबाज योद्धाओं की आत्मा की शांति, ग्वालियर और मप्र सहित समग्र देश में सुख, समृद्धि, अमन चैन, खुशहाली, कर्तव्य पथ से भटके हुए लोगों को सदबुद्धि देने एवं ग्वालियर व्यापार मेला की उत्तरोत्तर उन्नति एवं इस वर्ष के मेला आयोजन में आने वाली व्याधियों को दूर करने की कामना के साथ आयोजित की जा रही है। विगत दिनों श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा अचलनाथ के भक्तों, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, व्यापारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर श्री नंदी रथ कांबड यात्रा को धर्मध्वजा दिखाकर रवाना किया था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes