*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा ‘‘साइबर इन्वेस्टीगेशन एंड इंटेलिजेंस समिट’’ अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिता नेशनल साइबर शील्ड हेकेथन 2025 हेतु इंजिनियरिंग कालेज जबलपुर में 11 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि है 22 अगस् ,*
*🏆मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नेशनल साइबर शील्ड हेकेथन 2025 प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी/टीम को नगद पुरूस्कार से किया जायेगा पुरूस्कृत 🏆*
सामान्य जनता जो साइबर चोर और डिजिटल अरेस्ट से पीड़ित है उनको सुरक्षा और समाधान देने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस राष्ट्रीय हैकेथॉन प्रतियोगिता का आयोजन हमारे युवा साथियों को आकर्षक इनामों के साथ, नए समाधान सुझावों के लिए अवसर दे रही है।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा ‘‘साइबर इन्वेस्टीगेशन एंड इंटेलिजेंस समिट’’ का आयोजन भोपाल में किया जाना है जिसमें नेशनल साइबर शील्ड हेकेथन 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिस हेतु प्रॉब्लम स्टेटमेंट दिए गये है जिनके सॉलूशन प्रतिभागियों को प्रेजेंट करना हैं ।
हैकेथॉन प्रतियोगिता मे मुख्य प्राब्लम -ऑल लाईन प्लेटफार्म पर अवैध रूप से नशे के कारोबार को रोकना, ईमेल पर बम आदि की झूठी धमकी ट्रेस करना, इंटर नेट प्रोटोकॉल, डाटा रिकार्ड को ट्रेस करना, डिजिटल माध्यम से मनी लौंड्रिग रोकना, फर्जी बैंकिंग, एपीआर पर पाबंदी, बैंक के रियल टाईम फ्राड ट्रांजैक्शन डिटेक्ट करना तथा सोशल मीडिया पर अन्य सायबर चुनौतियो के समाधान खोजना है।
उक्त प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सायबर चुनौतियो के अनोखे /अभिनव समाधान खोजना तथा नये विचार विकसित कर नये साफ्टवेयर, एप्लीकेशन व हार्डवेयर बनाना है।
मध्यप्रदेश में हैकेथॉन प्रतियोगिता तीन संस्थाओं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज , MANIT भोपाल एवं SGITS इंदौर द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं ।
नेशनल साइबर शील्ड हैकथॉन 2025 में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 22 अगस्त हैं। जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज में दिनॉक 11 सितम्बर 2025 को प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। किसी भी राज्य अथवा किसी भी जिले का कोई भी अम्यार्थी उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
रजिस्ट्रेशन कराने उपरांत दिये गये प्राब्लम्स के सामाधान का प्रजेन्टेशन 11 सितंबर 2025 को जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। प्रतियोगियों द्वारा दिये गये सौल्यूशन मे बैस्ट सौल्यूशन देने वाले प्रतियोगी/टीम का चयन किया जायेगा।
हैकेथॉन प्रतियोगिता आयोजित करने वाली संस्थाओं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज , MANIT भोपाल एवं SGITS इंदौर में सर्वश्रेष्ठ प्रजेन्टेशन एवं सौल्यूशन देने वाले प्रतियोगी/टीम को प्रतियोगिता की ईनाम राशि एक लाख से अधिक राशि के नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा, साथ ही राज्य स्तर साइबर सेल से जुड़ी पहचान/उपलब्धि एवं रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिनॉक 13-8-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा राष्ट्रीय हैकेथॉन प्रतियोगिता हेतु जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम के लिये प्रिंसिपल जे.ई.सी. डॉ. श्री राजीव चाण्डक तथा एच.ओ.डी/इवेंट क्वाडिनेटर डॉ. श्रीमति आज्ञा मिश्रा की उपस्थिति में पोस्टर लांच किया गया था।
प्रतियोगिता के लिये इवेंट क्वाडिनेटर जबलपुर इंजियनिरिंग कालेज की डॉ. आज्ञा मिश्रा (विभागाध्यक्ष एआई एण्ड डीएस) जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय है।



