फुंनगा चौकी पुलिस ने समय रहते रोकी दुर्घटना की आशंका

नेशनल हाईवे NH 43 पर लक्खा धार के पास आज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक सड़क पर गिट्टी गिरा दी गई। सड़क के बीचो-बीच गिट्टी गिरने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की संभावनाएँ बढ़ गई थीं।
घटना की सूचना मिलते ही फुंनगा चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी अपने पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। स्थिति को देखते हुए सबसे पहले पुलिस द्वारा गिट्टी के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों को सुरक्षित रूप से मार्ग प्रदान किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके बाद जेसीबी और मजदूरों की मदद से सड़क पर गिरी गिट्टी को हटवाने का कार्य किया गया।
स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई न होती तो गंभीर हादसे हो सकते थे।
वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सड़क पर गिट्टी गिराए जाने की जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर – दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in