पतंजलि फूड्स लिमिटेड के ब्रांड ‘महाकोष’ की नकल पर बड़ी कार्रवाई, नकली तेल जब्त

अनूपपुर | 18 अगस्त 2025
पतंजलि फूड्स लिमिटेड के प्रसिद्ध खाद्य तेल ब्रांड “महाकोष” की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की हूबहू नकल कर “महादेवम” नाम से तेल बेच रही अनूपपुर स्थित कंपनी बृजधाम ट्रेडर्स पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।

पतंजलि के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने जानकारी दी कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अनूपपुर में संजीव गोयल द्वारा संचालित बृजधाम ट्रेडर्स, महादेवम नाम से तेल बेच रही है। यह पैकिंग और डिज़ाइन में पतंजलि के ब्रांड महाकोष से मिलती-जुलती है, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रम हो रहा था।

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर छापा, नकली माल ज़ब्त

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने इस मामले को दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में दर्ज कराया। अदालत ने संज्ञान लेते हुए लोकल कमिश्नर सिमरपाल सिंह की नियुक्ति की, जिन्होंने 18 अगस्त को अनूपपुर पुलिस की मदद से बृजधाम ट्रेडर्स की फैक्ट्री पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में महादेवम ब्रांड के तेल, पैकेजिंग सामग्री और लेबल ज़ब्त किए गए। जांच में यह प्रमाणित हुआ कि फैक्ट्री में पतंजलि के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की अवैध नकल कर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। अदालत के आदेश पर सभी सामान सील कर दिया गया।
अब ‘महादेवम’ ब्रांड पर पूर्ण प्रतिबंध

दिल्ली कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब महादेवम नाम से तेल का उत्पादन, बिक्री, भंडारण, वितरण या विज्ञापन पूरी तरह से गैरकानूनी होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि वह अपने ब्रांड की प्रतिष्ठा और उपभोक्ताओं के विश्वास की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर : दिनेश केवट, अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in