अमझेरा ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार
—
अमझेरा – दिनांक 12.02.2025 को अज्ञात बदमाशो द्वारा नवनिर्मित जैन मंदिर मे पत्थर उठाने वाली क्रेन मे उपयोग होने वाली करीबन 250 फिट केबल चोरी की गई थी तथा पिछले महिने भी बदमाशो द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था तथा इस बार उसी पत्थर उठाने वाली क्रेन की 150 फिट केबल चोरी की थी इसी पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रंमाक 38/2025 तथा 267/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध किया गया था
जिस पर कस्बा अमझेरा मे हो रही लगातार चोरियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शक , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर के निर्देशन मे एंव एसडीओपी श्री विश्वदीप परिहार के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमझेरा श्री राजू मकवाना के नेतृत्व में टीम का गठन कर इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु उचित दिशानिर्देश दिये गये थे
जिस पर से नवागत थाना प्रभारी राजू मकवाना द्वारा अपनी सूचना तंत्र को सक्रिय किया जिस पर से मुखबिर सूचना पर चार बदमाशो संजय खराडी निवासी कोलुकुआ, कुंदन सिंगार निवासी नालापुरा, विपुल भाबर निवासी इडरिया, नरसिंह भाबर निवासी इडरिया को गिरफ्तार किया गया उक्त चारो पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज थे उक्त चारो बदमाशो से पूछताछ किया तो आरोपिंयों द्वारा जैन मंदिर मे दोनो बार चोरी करना स्पष्ट किया उक्त चारो आरोपियों से घटना मे चोरी किया गया माल जप्त किया गया है
*1 — सराहनीय भूमिका ————-
टीम मे निरीक्षक राजू मकवाना के नेतृत्व मे उप उपनिरीक्षक दिलीप खांडे, सउनि रामसिंह मुनिया, प्रआर रामकृष्ण गामड, प्रआर पवन अमलियार, आरक्षक करन कौशल, आरक्षक राहुल चौहान, की महत्वपूर्ण भूमिका रही
2 —- नाम पता गिरफ्तार आरोपी——*
1, संजय उर्फ संजू पिता गुमानसिंह खराडी जाति भील उम्र 21 साल निवासी कोलुकुआ अमझेरा
2 , कुंदन सिंगार पिता हुकमा सिंगार जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम नालापुरा अमझेरा
3, विपुल पिता मदन भाबर जाति पटलिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम इडरिया थाना अमझेरा
4.नरसिंह पिता कनिराम भाबर जाति पटलिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम इडरिया शामिल हैं



