Skip to main content

Aaj Tak24x7

विहीप के संतोष शर्मा ने गोगा नवमी जन्म उत्सव के अवसर पर सकल वाल्मीकि समाज द्वारा बनाई गई छड़ियों का किया स्वागत एवं दिया पुरस्कार

लोकेशन मंदसौर मध्यप्रदेश
हैदर खान बागवान
9343476534

मंदसौर कल गोगा नवमी के अवसर पर सकल वाल्मीकि समाज द्वारा शहर के गाँधी चौराहे पर छडियों का प्रदर्शन किया गया. साथ ही अपाक्स नारी शक्ति संगठन द्वारा बने मंच जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा कण्डारे, नगर अध्यक्ष श्रीमती जया डागर,श्रीमती नीता तंवर, श्रीमती पारस जादू ,श्रीमती कला सोनवाल,श्रीमती गुड्डी कोटियाना, श्रीमती नंदा बाई तंवर,श्रीमती रानी घावरी, श्रीमती ज्योति तमबोली द्वारा छड़ियों के अलग अलग आकृशिक का बनाने वाले भगत का स्वागत किया गया. मदारपुरा, घंटाघर से लेकर गांधी चौराहा तक छड़ियों को लेकर धूम मची हुई थी. जगह-जगह से सकल वाल्मीकि समाज के समूह अपनी अपनी छड़ीयों के साथ बाजे गाजे से लेकर गांधी चौराहा पर एकत्रित हो रहे थे. जहां एकत्र छड़ियों के साथ इस अवसर पर सकल वाल्मीकि समाज के सभी वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे. हजारों की संख्या मे पुरुष , महिलाऐं, बच्चे उपस्थित थे. साथ ही विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रमुख संतोष शर्मा के द्वारा छड़ियों के साथ उनके भगत का अपनी ओर से स्वागत किया एवं संतोष शर्मा की ओर से ही प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय छड़ीयों को पुरस्कार भी दिया. पुरस्कार स्वरूप बड़ी ट्रॉफी के रूप में प्रथम पुरस्कार मदारपुरा अखाड़ा उस्ताद मुकेश घारु, नितेश घारु, संजय रील, शक्ति डागर, गौरव जादु, को प्रथम पुस्कार एवं द्वितीय पुरस्कार इंदिरा कॉलोनी छड़ी भगत मनीष घारु, विजय पंडित, संतोष गोसर,साथ ही तृतीय पुरस्कार अभिनन्दन छड़ी को दिया गया पुरस्कार वितरण प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार हैदर बागवान द्वारा वितरित किए गए संतोष शर्मा इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से किसी आवश्यक कारण के कारण उपस्थित नहीं हो सके अपॉक्स नारी शक्ति संगठन द्वारा बनाये गए मंच पर सभी कलाकारों का स्वागत किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in