पंचायत सहायकों की कुशलता से आएगी ग्राम पंचायत के कार्य में तेजी

उपनिदेशक पंचायती राज मुरादाबाद मंडल के कुशल निर्देशन में चल रहे डीपीआरसी गजरौला अमरोहा पर पंचायत सहायकों की चार दिवसीय अनवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए डीपीआरसी गजरौला सीनियर फैकल्टी कम मैनेजर सत्येंद्र शर्मा ने में प्रशिक्षण में आए हुए जलीलपुर बिजनौर एवं गंगेश्वरी जनपद अमरोहा के पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं पंचायती राज व्यवस्था की विषय में विस्तार से समझाया की किस प्रकार पंचायतें अस्तित्व में आई और पंचायत को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ 73वां संविधान संशोधन विषय पर बात करते हुए प्रशिक्षक श्री अब्दुल कादिर जी ने आए हुए प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार से 73वां संविधान संशोधन में प्रावधान किए गए कि चुनाव की समय सीमा निश्चित की गई एवं महिलाओं को 33% आरक्षण व राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया एवं अन्य प्रावधान किए गए एवं ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा के कार्य एवं उनके दायित्व का वर्णन किया प्रशिक्षण में आगे बोलते हुए प्रशिक्षक श्री इशांत शर्मा जी ने सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विषय पर बात करते हुए कहा कि किस प्रकार से ग्राम पंचायत 9 थीम में से एक थीम अपनी जीपीडीपी में शामिल करके ग्राम पंचायत के विकास की गाथा लिख रही है प्रशिक्षण में श्रीमती रेखा सैनी खुशबू ट्विंकल जी आदि ने सहयोग प्रदान किया

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in