प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी झारखंड राज्य के धनबाद में होंगे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

दुद्धी:

सम्मानित किए जायेंगे आगामी 24 अगस्त 2025 को रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद में, मुख्य अतिथि झारखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास जी के हाथों

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी अपनी पुनीत कार्यों से चर्चित इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में रक्त से समंधित समस्या से जूझ रहे गरीब असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद निशुल्क और निस्वार्थ भाव किया है। वहीं प्रगति वस्त्र बैंक का भी संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी हैं जिन्होंने वस्त्र संबंधित समस्या का भी भार उठा रखा है ,जो समय-समय पर गरीब असहाय लोगों की मदद निशुल्क निस्वार्थ भाव से करते रहते हैं ,जो सराहनीय है। आपको बता दें कि विकास कुमार अग्रहरी अपनी पुनीत कार्यों से भारत और विदेशों से आमंत्रित कर भारत के विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। जिन्हें अभी-अभी झारखंड राज्य की धनबाद से रोटी यूथ क्लब स्टेडियम द्वारा आमंत्रित किया गया है। जो आगामी 24 अगस्त 2025 को रोटी यूथ क्लब धनबाद के स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा राज्य के पुर्व राज्यपाल रह चुके माननीय रघुवर दास जी, मुख्य अतिथि के द्वारा, प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह के बैनर तले सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसका बेसब्री से इंतजार है, दुद्धी नगर वासियों को।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in