Skip to main content

Aaj Tak24x7

पन्ना के प्रसिद्ध श्री 1008 जुगल किशोर मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार!

लोकेशन – पन्ना मध्य प्रदेश!

रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24×7 NEWS

पन्ना नगर के आराध्य भगवान श्री जुगल किशोर मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व पन्ना नगर में स्थित भगवान श्री1008 जुगल किशोर का मंदिर पन्ना मे है!
जन्माष्टमी के दिन यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पन्ना के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह , पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, बिजेपी जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, कलेक्टर सुरेश कुमार, एसपी सांई कृष्णा एस थोटा सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया तथा रात को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई जैसे ही भगवान का जन्म होता है और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के दर्शन करने के बाद सभी एक स्वर में बधाई देते हुए ! नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ” के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठता है यह भगवान श्री 1008 जुगल किशोर मंदिर सप्त निधि धामों में से एक है तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस मंदिर में भव्य सजावट की गई यह मंदिर पन्ना नगर वासियों के लिए मुख्य आस्था का केंद्र है इस मंदिर में हर साल बडे धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है!

रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24×7 NEWS

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in