पुलिसिया भ्रष्टाचार एवं दमनकारी रवैए के चलते पीड़ित किसान के साथ घर से ढवारसी चौकी तक गाली गलोंच करते हुए मारपीट किए जाने के विरुद्ध धरना प्रदर्शन के संबंध में।

अमरोहा. जनपद……सेवा में,
श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय, तह हसनपुर, अमरोहा।


महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि फतेपुर निवासी गोमती व उसका पति चंद्रभान गत दिनांक 15 अगस्त को ढवारसी आए थे।ढवारसी में ट्रैक्टर बाजार के पास से अमरूद खरीदने के लिए वहां पर मौजूद ढवारसी निवासी गफ्फार से अमरूद का रेट की जानकारी की।80 रुपए प्रति किलो बताने पर मंहगा लगने पर सही रेट लगाने को लेकर कहने पर गफ्फार आग बबूला हो गया और गालियां देने लगा। जब मौके पर मौजूद गोमती के पति ने पत्नी के साथ बदतमीजी व गाली गलोंच का विरोध किया तो उक्त गफ्फार ने अपने साथी बुलाकर पति चन्द्रभान को लात घूंसो से मारा व गला दबाने की कोशिश की। इससे काफी अंदरूनी चोट लग गई। चोट का इलाज कराने चंद्रभान को मेरठ तक जाना पड़ा। दो दिन बाद वापस आने पर गोमती ने अपने साथ हुई धक्का मुक्की बदतमीजी व गाली गलोंच व पति चन्द्रभान के साथ हुई मारपीट की शिकायत चौकी ढवारसी थाना आदमपुर में की। गफ्फार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। उल्टे आज चौकी में तैनात सिपाही आकाश व एक अन्य चंद्रभान के फतेपुर अधेक स्थित घर पहुंचे। घर में घुसकर चंद्रभान को जबरन गालियां बकते हुए खींच लिया और पीटते हुए मोटरसाइकिल पर बीच में बिठा लिया। पीड़ित गोमती ने भी मुलजिम के विरुद्ध कोई कार्यवाही न करके उल्टे पति के साथ मारपीट का विरोध किया लेकिन कुछ न सुनते हुए जबरन चौकी ले गए वहां जाकर पुलिसिया बर्बरता दिखाते हुए पटे व बेंतो से पिटाई की।
श्री मान जी से अनुरोध है उक्त मामले की शीघ्र जांच कर उक्त सिपाही आकाश के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। कार्यवाही न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता कल दिनांक 21 अगस्त को 11 बजे पीड़ितों के साथ धरना प्रदर्शन करने को विवश होगा।
चंद्र प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, जनपद अमरोहा यू पी।.. सवाददाता. मुशीर. खान.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in