Skip to main content

Aaj Tak24x7

चीफ आए महाराजगंज जनपद मैं दौरे पर, मीडिया के सवालों से बचते हुए दिखे

मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ जनपद-महाराजगंज |

मिली जानकारी के अनुसार अशोक सिंहा C.C.F.( चीफ) गोण्डा वन विभाग महाराजगंज में दौरे पर दिनांक 20.8.2025 को आए जिसमें इन्होंने मधवनलिया, करमाहिया, बलुआ टोला, कटान टोला, दर्जीनिया लाल जैसे अन्य जगहों का निरीक्षण किया | दिनांक-21-08-2025 निचलौल रेंज से चिफ साहब महाराजगंज जनपद में निरीक्षण व अवलोकन करने के बाद गोण्डा के लिए रवाना हुए | निचलौल गेस्ट हाउस में मौजूद कुछ पत्रकार बंधुओ ने प्रवेश वार्ता के माध्यम से महाराजगंज जनपद में इस दौरे का उद्देश्य जानने का प्रयास किया तो चीफ साहब पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए और कहने लगे कि आप लोगों को जो भी जानकारी लेना है रेंजर से ले लीजिए तो निचलौल रेंजर सुनील राय ने कहा कि आप लोग कल आईए आप लोगों को जो भी जानकारी लेना होगा वह कल ले लीजिएगा इतना कहते ही चीफ साहब निचलौल गेस्ट हाउस से चलते बने |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in