न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर
मण्डलेश्वर: नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन जागृति मंच ने 101 मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का निशुल्क वितरण किया। ज्ञात हो कि माँ नर्मदा को पीओपी जैसे रासायनिक पदार्थ के प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से जन जागृति मंच ने 10 वर्ष पूर्व निशुल्क मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का वितरण करना शुरू किया था जो प्रतिवर्ष जारी है। इसी श्रृंखला में बुधवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं का वितरण किया गया। आयोजन के मुख्य अथिति प. पंकज मेहता एवं समाजसेवी तरुणा तवर थे। दोनो अतिथि द्वय द्वारा प्रतिमाओं का वितरण किया गया। प्रतिमाओं के वितरण के उपरांत प. मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि घरों एवं सार्वजनिक पंडालों में मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की ही स्थापना करना चाहिए जिसका शास्त्रोक्त उल्लेख भी है। माता पार्वती ने भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा को ही जीवित कर गणेश की उत्पत्ति की थी। तभी से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान की स्थापना की जाती है। वर्तमान समय मे मिट्टी का स्थान हानिकारक पीओपी ने ले लिया है। जिससे हमें बचने की आवश्यकता है।
समाजसेवी तरुणा तवर ने भी मिट्टी की प्रतिमा कैसे बनाई जाती है इसके बारे में बताते हुए कहा कि नर्मदा की मिट्टी से भगवान गणेश के पार्थिव प्रतिमाएं बनाना चाहिए। प्रतिमा में रंग भरने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए। प्रतिमा वितरण के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं मंच के सदस्य विश्वदीप मोयदे, मनीष राठौड़, बुरहानुद्दीन नजमी, डॉ चारुल तवर, मुर्तुजा अली, तैय्यब अली, जयप्रकाश पाटीदार, गौतम पटेल, आकाश सोनी एवं चैतन्य पटवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।




