धार ( मध्य प्रदेश )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

आर.टी.ई. सत्र 2023-24 का भुगतान शीघ्र कराने की मांग को लेकर अशासकीय स्कूल संचालकों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संचालकों ने बताया कि आर.टी.ई. योजना के अंतर्गत कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है, लेकिन भुगतान अब तक लंबित है। इस कारण स्कूलों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि शासन-प्रशासन हस्तक्षेप कर बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करे। प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह गोयल ने बताया कि धार जिले मे संचालित अशासकीय विधालयो का सत्र 2023 — 2024 RTE कि राशि का भुगतान आज तक नही हुआ है। जबकि मध्यप्रदेश के कई जिलो मे भुगतान हो चुका है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अशासकीय स्कूल संचालक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



