Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक कदम स्वच्छ एंव सुन्दर कि और अग्रसर होता हुआ। ग्राम पंचायत बड़ोदिया *****

बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

***

एक कदम स्वच्छ और सुदंर ग्राम पंचायत बडोदिया बनाने की ओर बढ़ते कदम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पंचायत द्वारा दिनांक 21/8/2025 से 26 /8 /2025 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया था अभियान के तहत गाँव के इस कोने से लेकर गाँव के उस कोने तक मेन रोड की सफाई, नाली की सफाई, साथ ही गाँव के हर गली मोहल्ले के रोड, नाली की सफाई, नई टंकी के आसपास और शासकीय स्कुल तरफ वाले रास्ते की भी सफाई करके गाँव को स्वच्छ और सुदंर बनाया गया है, पंचायत द्वारा ग्रामीण जनता से अपील कर स्वच्छता का संकल्प दिला गया और कहा गया कि अपने घर का गिला व सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डाले, घर का कचरा नाली या रोड पर नहीं डाले, साथ ही घर का बचा हुआ खाना भी गो माता को खिलाए उसको भी नाली में नहीं डाले, पंचायत द्वारा ग्राम वासियों से अपील की गई कि आप सभी के सहयोग और पंचायत के प्रयास से ही हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, आओ हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं की स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 मे अपने गांव को स्वच्छ और सुदंर बनाकर धार जिले की स्वच्छता मे नंबर एक पंचायत का खिताब हासिल करे, पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान निरन्तर जारी रहेगा हमारा लक्ष्य है की इस साल जिले की नंबर एक पंचायत का खिताब जीते और आने वाले 2026 के स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश की नंबर एक पंचायत के लक्ष्य को हासिल करे,निवेदन। ग्राम पंचायत बड़ोदिया के उप सरपंच जीवन पाटीदार, सरपंच विक्रम खराड़ी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7