आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाए तथा बिना किसी भेद-भाव के अपने दायित्वों का करें निर्वहन।
औरैया 27 अगस्त 2025- प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्त पत्र वितरित कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के लोक भवन स्थित सभागार में किया गया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में प्रसारित किया गया जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग , परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी गणमान्य नागरिकों एवं आमजन द्वारा देखा व सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जनपद की चयनित 17 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जनपद में चयनित 17 मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपका चयन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया है अतः आपसे अपेक्षा है कि आप अपने दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से बिना किसी भेद-भाव के करें। तभी समाज का विकास होगा साथ ही साथ आपका भी विकास होगा आप अपने कार्यों का निष्पादन इस प्रकार करें कि लाभार्थी आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करें, आपका कार्य समाज को स्वस्थ जीवन देने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके द्वारा नौनिहालों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
कार्यक्रम के अंत में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने सभी नव चयनित कार्मिकों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन करें आपने प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु जिस प्रकार से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की है उसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएं आप लोगों से शासन के साथ-साथ आमजन की भी बहुत अपेक्षाएं हैं उसपर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करें।



