ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित थीम पार्क को किया गया हैंडओवर… जल्द ही शहरवासियों के लिए खुलेगा

ग्वालियर 28 अगस्त 2025/ ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार की गईं परियोजनाओं को हैंडओवर करने की प्रक्रिया के तहत आज गुरुवार को गोले के मंदिर स्थित थीम पार्क को चलाने की जिम्मेदारी ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रगमेटिक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को आगामी संचालन व ऱखरखाब कार्य हेतु सुपुर्द कर दिया गया है। निगमायुक्त व प्रभारी सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संघ प्रिय के निर्देशन में स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा संबंधित वेंडर को हैंडओवर के दस्तावेज प्रदान किये गए। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री श्री सुबोध खरे, आईटी नोडल अधिकारी श्री नागेंद्र सक्सेना, सहायक यंत्री श्री अनिल सिंह चौहान, उपयंत्री काजी खलील सहित स्मार्ट सिटी व संबंधित निर्माण व रखरखाव व संचालन एजेंसी के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में विभिन्न थीम पर आधारित इस थीम पार्क का निर्माण ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा किया गया है। और अब इसके संचालन और रखरखाव को लेकर नियुक्त एजेंसी को हैंडओवर किया गया है, और जल्द ही शहर की इस बड़ी सौगात का शहरवासी लाभ उठा सकेंगे
ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा भिंड रोड स्थित कटारे फार्म पर तैयार किये गए इस थीम पार्क में डिज्नी, फारेस्ट, साइंस और ट्रैफिक की चार थीम के अलग-अलग हिस्से तैयार कर किये गए हैं। पार्क में हरियाली और झूले सहित साइंस एक्सपेरिमेंटल उपकरण भी लगाए गए हैं। थीम पार्क की पांच एकड़ जमीन पर हरियाली के साथ यहां पर्यटकों के घूमने के लिए पाथवे तैयार किया गया हैं। इस परिसर में एक प्रशासनिक-बिल्डिंग भी बनाई गई है। इस पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न झूलो सहित डिज्नी थीम पार्क में बच्चों के लिए मिकी माउस, मिनी माउस और गूफी जैसे कार्टून कैरेक्टर की वाल पेंटिंग और कलाकृतियां तैयार की गई हैं। वहीं साइंस और ट्रैफिक थीम से बच्चों का ज्ञान बढ़ाने का भी प्रयास है। पार्क में छोटे-छोटे तालाब के माध्यम से आइलैंड जैसा अहसास तैयार किया गया है, तो वहीं रंगीन फव्वारे, आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पार्क में बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए विभिन्न संकेतक लगाए गए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in