नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती का मानवीय चेहरा आया सामने, मानवता की मिसाल पेश की*

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती का मानवीय चेहरा आया सामने, मानवता की मिसाल पेश की

 

जिले के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती लगातार एक ओर कानून-व्यवस्था की सख़्ती के लिए चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर अब उनका मानवीय चेहरा भी सामने आया है। गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान यह उदाहरण देखने को मिला, जब एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुँचा। चलने-फिरने में असमर्थ उस व्यक्ति की स्थिति देखकर एसपी अभिषेक भारती स्वयं उसके पास पहुँचे और संवेदनशीलता के साथ उसकी पूरी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ित को शीघ्र राहत मिल सके। एसपी का यह मानवीय और संवेदनशील व्यवहार वहाँ मौजूद लोगों को गहराई से प्रभावित कर गया। जनता ने उनके इस कदम की जमकर सराहना की और कहा कि पुलिस अधीक्षक न सिर्फ एक सख़्त प्रशासक हैं बल्कि जनता के दर्द को समझने वाले संवेदनशील अधिकारी भी हैं।जनसुनवाई में पेश आए इस वाक्य से यह संदेश गया कि औरैया पुलिस अब जनता की समस्याओं के प्रति और अधिक गंभीर और जवाबदेह नजर आयेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in