Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुईं सूबेदार (एम) श्रीमति प्रेमा सोनकर को दी गयी भावभीनी विदाई

*जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुईं सूबेदार (एम) श्रीमति प्रेमा सोनकर को दी गयी भावभीनी विदा

*

आज दिनॉक 30-09-2025 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पदस्थ सूबेदार (एम) श्रीमति प्रेमा सोनकर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल/डीएसपी मुख्यलाय श्री बी.एस. गोठरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि आप की 43 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आपको एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in