रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल जनपद बस्ती दिनांक 16/10/2025
पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उ0प्र0 के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन द्वारा माह अक्टूबर को साइबर जनजागरूकता माह मनाये जाने के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16/10/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना कुलदीप कुमार त्रिपाठी व जनपदीय साइबर सेल प्रभारी शेषनाथ गौड़ की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र कोतवालीअंतर्गत राजन इंटरनेशनल अकादमी में साइबर अपराध व महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया ।
साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930
साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 7839876672
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई । उप निरीक्षक शेषनाथ गौड़ व उप निरीक्षक मनोज दुबे व मुख्य आरक्षी ऋषिवेद तिवारी द्वारा दिया गया सुझाव साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव
❌अनजान लिंक या मैसेज पर कभी क्लिक न करें।
किसी भी अनजाने नंबर से आए OTP, PIN या पासवर्ड कभी शेयर न करें।
❌कॉल पर खुद को बैंक/पुलिस बताने वाले धोखेबाज़ों से सावधान रहें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी (फ़ोन नंबर, पता, बैंक डिटेल्स) सार्वजनिक न करें।
❌फ्रेंड रिक्वेस्ट केवल जान-पहचान वालों की ही स्वीकार करें।
❌फ़ोटो/वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, क्योंकि एक बार शेयर हुई चीज़ हमेशा ऑनलाइन रह सकती है।
❌UPI, नेटबैंकिंग, ATM का पासवर्ड या PIN किसी के साथ साझा न करें।
✅केवल भरोसेमंद ऐप और वेबसाइट पर ही लेन-देन करें।
संदिग्ध लिंक से पेमेंट न करें।
✅साइबर बुलिंग या ऑनलाइन धमकी मिलने पर तुरंत माता-पिता या पुलिस से संपर्क करें।
✅साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें।
या www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें।
👉 नारा:
“सुरक्षित रहें, सजग रहें – साइबर अपराध से बचाव करें”


