सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज निझाई मुहाल औरैया में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुआ बाल मेला का आयोजन*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज निझाई मुहाल औरैया में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुआ बाल मेला का आयोजन

विद्यालय में चाचा नेहरू जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस पर बच्चों द्वारा “बाल मेला” का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन श्री प्रमोद दीक्षित जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ हुआ। जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जन्मदिन को मनाने के पीछे उद्देश्य को बताते हुए प्रधानाध्यापक कपिल यादव जी द्वारा बताया कि चाचा नेहरू बच्चों को अधिक प्यार करते थे जिस कारण आज उनके जन्मदिन को चिल्ड्रन-डे के रूप में हम सभी बच्चों के साथ मिलकर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समूह बनाकर रचनात्मक गतिविधि का प्रोजेक्ट कार्य दिया गया। बच्चों द्वारा ‌बहुत ही उत्साह के साथ मेले में स्टाल लगाने की तैयारी की है जिसके अंतर्गत पेस्टी, गोलगप्पे, भेलपुरी, मोमोस, चाउमिन, समोसे, वेज विरयानी, आलू चाप, पकौड़ी, कोल्ड काफी, चाय, चिप्स, पापकार्न, नमकीन आदि की दुकानें लगाई गयी। जिसमें सभी बच्चों ने मुनाफा भी कमाया। प्रधानाचार्य कपिल यादव जी द्वारा उपस्थित अभिभावकों की भीड़ को सराहते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा बाल मेला का आयोजन समाज और विद्यालय के रिश्ते को मजबूत करने वाला प्रयास है। ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती दुबे जी द्वारा सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को नियमित यूनिफार्म में स्वच्छता के साथ विद्यालय भेजे। इस अवसर उपस्थित सभी अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि के साथ सभी स्टाल का मूल्यांकन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यू पी जी , कमल जी , सुलेखा जी , संध्या जी , विपिन जी,पुष्पेंद्र जी ,अमित जी , जे पी जी ,सत्यम जी एवं सभी स्टॉफ आदि का विशेष सहयोग रहा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes