*नैनपुर मंडला से राजेन्द्र ठाकुर की रिपोर्ट*
शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष के जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हु ।
नैनपुर महाविद्यालय का परचम गर्व से लहराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. सी. मेश्राम के प्रेरक मार्गदर्शन, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. ज्योति सिंह के कुशल निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं सुश्री रिया अवधवाल के संयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया।
दो विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता मे कु. नंदनी झारिया ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तृतीय स्थान अर्जित किया इसी तरह एकल शास्त्रीय नृत्य मे अंकित साहू ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सफलताओं ने न केवल महाविद्यालय का मान बढ़ाया है बल्कि पूरे नैनपुर नगर को गर्व से भर दिया है।



