Skip to main content

Aaj Tak24x7

बूथ पर बी एल ओ के साथ मौजूद सहयोगियों की तय की जाए जिम्मेदारी _ कृष्ण कुमार शर्मा।

बूथ पर बी एल ओ के साथ मौजूद सहयोगियों की तय की जाए जिम्मेदारी _ कृष्ण कुमार शर्मा।चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाए जाने हेतु राष्ट्र सेवी संगठन एवं विधान सभा हसनपुर संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम सकतपुर, करनपुर ,खरसौली, फयाज नगर, चंदन कोटा, पाडली आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के दौरान मौजूद लोगों से अतिशीघ्र अपने और परिजनों के फार्म जमा कर अपलोड कराने की अपील की। कहा कि फार्म समय पर अपलोड न होने की स्थिति में मतदाता सूची से वंचित होने से प्रशाशन द्वारा जारी किए गए नोटिसों के जवाब देने हेतु सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही सरकारी सुविधाओं के मिलने में बाधा आ सकती है। श्री शर्मा ने बूथों पर कार्य कर रहे बी एल ओ एवं उनके सहायतार्थ मौजूद अन्य सरकारी कर्मचारियों से संपर्क कर गड़ना कार्य में सहयोग करने हेतु जिम्मेदारी लेकर उसका पालन करने की अपील की क्योंकि बी एल ओ के पास खाली कुर्सी पर बैठने मात्र से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है साथ ही पिछड़ रहे बूथों पर कार्य में गति लाने की अपील की। लेकिन फयाजनगर बूथ पर कम कार्य देखकर जब इसके लिए चिंता जाहिर की और प्रशासनिक कार्यवाही की आशंका जताई तो वहां पर मौजूद चकबंदी लेखपाल अंकुर मलिक ने अत्यंत गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया कहा कि ऐसे नोटिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। श्री शर्मा ने जिलाधिकारी अमरोहा से अंकुर मलिक के पिछले दो दिन बूथ से अनुपस्थित रहने व कार्य से पिछड़ने पर नोटिस की कार्यवाही की आशंका की बात पर गैरजिम्मेदाराना जवाब देने के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही बूथ पर मौजूद सहयोगियों की जिम्मेदारी निर्धारित किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर आदमपुर मंडल संयोजक प्रेम सिंह,चंद्रपाल सैनी,राजकुमार, मनोज वन,कुंवरपाल गिरी आदि मौजूद रहे।सवादाता. मुशीर. खान. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in