राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी 3 दिसम्बर को ग्वालियर आयेंगे

*राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी 3 दिसम्बर को ग्वालियर आयेंग*

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो चीफ

ग्वालियर। राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड भारत सरकार के मेम्बर अमर परवानी रायपुर छत्तीसगढ से 3 दिसम्बर को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बताया कि कैट ग्वालियर चम्बल संभाग की ओर से चाय पर चर्चा 3 दिसम्बर सांय 5.00 पर आई कोम मीडिया सेन्टर कल्याण ज्वेलर्स के सामने पडाव पर की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ.केशव पाण्डे करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कैट की मांग पर नेशनल ट्रेडर्स बेलफेयर बोर्ड का गठन भारत सरकार द्वारा किया गया। श्री अमर परवानी जो कि कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्टी के पूर्व अध्यक्ष है, उन्हें राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया। प्रत्येक सोमवार को गूगल मीट के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारी समझते हैं और उनके निराकरण की पहल करते हैं। कैट के संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी, संभगीय महामंत्री मुकेश जैन, संभागीय सलाहकार समिति के सदस्य श्याम सोनी, संभागीय मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ खण्डेलवाल जिला संयोजक दिलीप पंजबानी, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग ने व्यापारी एवं कैट के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे चाय पर चर्चा में भाग ले सकते हैं और ऐसी किसी समस्या से अवगत करा सकते हैं जिसका समाधान राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड में हो सकता हो। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैट के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, पवन जैन शिवपुरी,राजकुमार गुप्ता, कविता जैन, सीए विवेक जैन उपस्थित रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes