*ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण: 7 नई शक्ति दीदी हुईं नियुक्त, जिले में कुल 85 पहुंची पहल*- कलेक्टर रुचिका चौहा .
ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की एक नई पहल के तहत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पिंटो पार्क स्थित एनर्जी स्टेशन पेट्रोल पंप पर सुश्री सुनीता और सुश्री राजकली को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी।
आज जिले में कुल 7 महिलाओं को यह भूमिका दी गई, जो अब पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के कामकाज की निगरानी और समन्वय संभालेंगी। कलेक्टर के प्रयासों से अब तक जिले की 85 महिलाएं शक्ति दीदी के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर मिल रहे हैं।
#shaktididi #gwalior #महिलासशक्तिकरण
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



