Skip to main content

Aaj Tak24x7

कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच की स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा 27 दिसंबर को ग्वालियर आयेगी

*कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच की स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा 27 दिसंबर को ग्वालियर आयेग*

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से देशभर में स्वदेशी संकल्प रथयात्रायें प्रारंभ की गई है। 15 नंवबर को नागपुर से रवाना हुई रथयात्रा 27 दिसंबर, शनिवार को ग्वालियर आयेगी। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बातया कि इस संबंध में कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच की बैठक लक्ष्मीबाई कॉलोनी में आयेाजित की गई। बैठक में भूपेन्द्र जैन, स्वदेशी जागरण मंच की ओर से राकेश शर्मा, आदेश शर्मा, सुुधीर भदौरिया, सर्वेश दीक्षित, धमेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। जबकि रथयात्रा के प्रभारी अर्पित भार्गव, सचिन राजपूत, कृष्ण मुरारी शर्मा, विकास गुप्ता, डॉ. सौरभ खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रविवार 7 दिसंबर को संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय हुआ कि गुना, शिवपुरी, श्योपुर क्षेत्र का कार्य वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन देखेंगे। जबकि मुरैना, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर का कार्य संभागीय ममहामंत्री मुकेश जैन और उनकी टीम देखेगी। इस संबंध में ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के संसदीय सदस्य सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी से मिलकर यात्रा का पूरा विवरण प्रदान किया जायेगा एवं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in