शंकरपुर में टमाटर सौदे की ठगी, साढ़े आठ लाख लेकर व्यापारी फरार*

*शंकरपुर में टमाटर सौदे की ठगी, साढ़े आठ लाख लेकर व्यापारी फरार

 

 

23/12/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

शिवपुरी थाना सिरसौद क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में किसानों के साथ लगातार धोखाधड़ी का एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी व्यापारी मोहम्मद आमिर ने गांव के किसानों से टमाटर की खरीद के नाम पर बार-बार भरोसा तोड़ा और लाखों रुपये का भुगतान किए बिना फरार हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार मोहम्मद आमिर इससे पहले भी दो बार शंकरपुर के किसानों से टमाटर की खरीद कर चुका था। इन दोनों सौदों की कुल राशि लगभग साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन व्यापारी ने आज तक उस बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। किसानों का कहना है कि हर बार शीघ्र भुगतान का आश्वासन देकर टमाटर उठा लिए गए और बाद में टालमटोल शुरू हो गई।

 

इसके बावजूद हाल ही में व्यापारी ने एक बार फिर टमाटर भरवाने के लिए अपनी लोडिंग गाड़ी गांव भेज दी। जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पिछला बकाया भुगतान किए बिना नया टमाटर देने से साफ इनकार कर दिया और गाड़ी को गांव में ही खड़ी करवा लिया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुराना बकाया नहीं मिलेगा, तब तक गाड़ी को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।

 

किसानों ने इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पीड़ित ग्रामीणों द्वारा एक आवेदन सिरसौद थाने में तथा एक आवेदन पुलिस अधीक्षक को भी सौंपकर अपना बकाया पैसा दिलाने की गुहार लगाई गई है।

किसानों का आरोप है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और वे अपने ही मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 

वाईट सीताराम यादव

 

वाईट घनश्याम

 

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in