Skip to main content

Aaj Tak24x7

झांसी एसएसपी द्वारा नगर सर्किलों की विवेचनाओं की समीक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन*

लोकेशन- जनपद झांसी

 

*झांसी एसएसपी द्वारा नगर सर्किलों की विवेचनाओं की समीक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन

 

*आज तक 24 x7 न्यूज़ बलराम पटेल जिला झांसी मंडल मीडिया प्रभारी*

 

 

झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र में लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से नगर के तीनों सर्किलों—टहरौली सर्किल, सदर सर्किल एवं सिटी सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह भी उपस्थित रहीं।

 

गोष्ठी के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचनाओं की गुणवत्ता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में विवेचना में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु विधिक प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाए।

 

साथ ही, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, साक्ष्यों के समुचित संकलन, आरोप पत्र समय से प्रेषित करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7