Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़ागांव गेट बाहर दिन दहाड़े युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या, इलाके में दहशत*

लोकेशन- झांसी

 

रिपोर्टर- आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल मंडल मीडिया प्रभारी

 

*बड़ागांव गेट बाहर दिन दहाड़े युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या, इलाके में दहशत

 

झांसी बड़ागांव गेट क्षेत्र के बाहर सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

 

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू अपने घर के बाहर खड़ा था।

 

इसी दौरान पास में रहने वाले सनी वर्मा ने उस पर अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 

गंभीर रूप से घायल उमेश साहू जमीन पर गिर पड़ा।

 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया।

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार

 

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,

 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी के अनुसार, फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घर के पास ही गली में चाकुओं से हमला किया।

 

पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7