हिन्दू महासभा ने कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,23 मृतकों को दी श्रद्धांजलि।

हिन्दू महासभा ने कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,23 मृतकों को दी श्रद्धांजलि

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7

ग्वालियर 12 जनवरी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर ने कलेक्ट्रेट पर आज धरना दिया नारे बाजी कर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल जी के नाम हिन्दू एवं जन विरोधी नीतियों से मध्य प्रदेश बचाओ को लेकर ज्ञापन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया।

ज्ञापन देने वालों में अगले बार हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ब्राह्मण दत्त पांडे शास्त्री, देवेंद्र कुमार पाठक, रोहित जाटव, विवेक भीलवाड़ा, मनीष जाटव अमन दाऊ, शुभम् जाटव, योगेंद्र दीक्षित, मनीष जाटव ,एलिस खरें ,आनंद माहौर सहित अनेकों उपस्थित थे।

मांगों में मुख्य रूप से

१, मध्य प्रदेश को जनहित विरोधी एवं हिंदू विरोधी कार्यों से बचाए भितरवार में ग्वालियर में 7 8 जून 2025 में बौद्ध धम्म सम्मेलन में खुलेआम देवी देवताओं का अपमान हुआ । हिन्दू सनातन धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म में अपनानें का कार्य वह जिसको लेकर हिंदू वहां सभा ने जिला और संभाग स्तर पर ज्ञापन दिया।लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। मध्य प्रदेश सरकार का बढ़ता हुआ कर्ज कम करने विधायक, सांसदों की एक से अधिक पेंशन सहित अनेकों योजनाएं बन्द करे।२, इंदौर के अंदर दूषित जल से आज दिनांक तक 23 मौतें हुई असबैधन शील प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पूरे मध्यप्रदेश में प्रदेशवासियों के अंदर दूषित जल को लेकर भय व्याप्त है। ठोस कार्रवाई की जाए। टुटी सड़कों को दुरुस्त करने में नाकाम है।३, भोपाल के नगर निगम के कत्ल खाने में गोवंश के काटने का खुलासा हुआ राजगढ़ के अंदर से अधिक गांवों को एक गड्ढे के अंदर पटक कर कुत्तों को नोचने के लिए छोड़ दिया गया। ग्वालियर के अंदर खुलेआम बहोड़ापुर , जनकगंज थाना क्षेत्र में अवैध मास की दुकानें खुली हुई है गो वंश की हत्या करके खुलेआम हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।४, ग्वालियर के अंदर श्री दुर्गा प्रतिमा एवं श्री गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन के लिए कोई भी उपयुक्त सरोवर नहीं है स्थाई रूप से धर्म सरोवर बनाया जाए पूरे मध्य प्रदेश के जिलों में स्थाई रूप से धर्म सरोवर का निर्माण हो।५, मध्य प्रदेश के पुलिस थाना में अपराध घटित होने के बाद भी रिपोर्ट लिखने में फरियादी को उचित व्यवहार नहीं होता जिससे अराजकता की भावना ज्यादा हो रही है जिसे रोका जाए। बिगड़ती हुई कारण व्यवस्था एवं यातायात की व्यवस्था को सुधारा जाए ।६, आई ए एस संतोष वर्मा ने बेटियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। उनका अवार्ड आईपीएस अवार्ड अभी तक समाप्त नहीं किया गया और ना ही उन्हें गिरफ्तार किया गया जिससे सांप्रदायिक सद्भावना,भाईचारा को बिगाड़ने का कार्य मध्य प्रदेश में जारी है जिसे रोका जाए।

 

अंत में इंदौर में दूषित पानी से 23 मातृकों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

आनंद माहौर,

जिला मंत्री

हिन्दू महासभा, ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in