खरगोन जिला दशोराा महिला कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*

*खरगोन जिला दशोराा महिला कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जिला दशोराा महिला मंडल कार्यकारिणी का आज गठन कर जिला अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने दशोरा नागर धर्मशाला में जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों व सचिवों की उपस्थिति मे 130 सदस्यों को विभिन्न पदों पर शपथ दिलाई ।मुख्य अतिथि डॉ चंचला गुप्ता विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष ममता सुंगधी,राजपुर मंडल अध्यक्ष सधना गुप्ता,एवं दशोरा नागर समाज जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता ने भगवान हाटकेश्वर व कुल देवी को पुष्पमाला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने बताया कि मेरी परिषद् सम्पूर्ण समाज को एकता एंव‌ समरसता के साथ पुरे कार्यकाल में लेकर चलूगी।साथ परिषद् द्वारा समय समय पर विभिन्न शिविरों जैसे स्वास्थ शिविर, बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, उच्च शिक्षा हेतु परामर्श के साथ विभिन्न धार्मिक सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला के विभिन्न मंडल अध्यक्षों व सचिवों के साथ संगीता गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, शोभा गुप्ता, सोनाली गुप्ता, भावना गुप्ता, जिला मिडिया प्रभारी वंदना दीपक गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेगांव से दीपक गुप्ता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in