यूपी बालक खो खो टीम के कोच बने भानु प्रताप दुबे*

*यूपी बालक खो खो टीम के कोच बने भानु प्रताप दुबे

 

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

औरैया –गुजरात के सूरत में खो खो इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो 12 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित हो रही । यूपी बालक टीम का कोच औरैया जनपद के अजीतमल निवासी भानु प्रताप दुबे को बनाया गया है । उत्तर प्रदेश खो खो टीम में जौनपुर से यश लखनऊ से विराट मुरादाबाद से अक्षित बनारस से देवांश एवं चंद्रपाल अयोध्या से वीर यादव शुभांशु व नैतिक हरदोई से जावेद व हीरालाल टीम में मेरठ से वैभव व पवित्र को टीम में शामिल किया गया है । इस अवसर पर भानु प्रताप दुबे को कृष्ण मोहन उपाध्याय अध्यक्ष ओलंपिक संघ औरैया होशियार सिंह पीटीआई जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रदेश सचिव खो खो व तिलक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य असमत उल्ला खां इंद्रपाल गुर्जर

ओलंपिक एसोसिएशन महासचिव मनीष मिश्रा आदि व क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in