Skip to main content

Aaj Tak24x7

बघमंदवा गांव में कुट्टी मशीन में युवक का फंसा हाथ , गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

बघमंदवा गांव में कुट्टी मशीन में युवक का फंसा हाथ , गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बघमंदवा गांव में मंगलवार सुबह कुट्टी मशीन में पुआल काटने के के दौरान एक युवक का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद उम्र करीब 18 वर्ष मवेशियों को पुआल की कुट्टी बनाकर खिलाने वास्ते कुट्टी मशीन में पुआल लगा रहा था कि उसी दौरान संदीप कुमार का हाथ मशीन में फंस गया, हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई। परिजनों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर गए जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in