सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सीएम से मिलकर आभार जताया 

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सीएम से मिलकर आभार जताया

ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट पर खुशी जताई

 

ग्वालियर। फोटो

ग्वालियर व्यापार मेला मेें वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट प्रदान किए जाने पर सांसद

भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भोपाल में भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेला में वाहनों पर मिलने वाली छूट का फायदा समूचे ग्वालियर अंचल की जनता को मिलेगा, जिससे क्षेत्र में विकास और व्यापार की नई राह खुलेगी। यहां बता दें कि मेला में वाहनों की खरीदी पर छूट दिए जाने को लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 16 दिसम्बर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर व्यापार मेला मध्यभारत क्षेत्र का एक मात्र व्यापार मेला है, जिसमें पूर्व के वर्षों मेें वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाती रही है। इसे लेकर ग्वालियर के नागरिक, व्यापारी संगठन एवं ऑटोमोबाइल संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। अत: गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी निजी उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों पर अविलंब रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी की जाए, जिससे ग्वालियर मेला को गति मिल सके। वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने से मेला कारोबार कई गुना बढ़ जाता है, वहीं मेला की रौनक भी बढ़ जाती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in